सामूहिक सहभागिता से कुष्ठ रोग मुक्त होगा पलामू
आसपास का लीड जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान डीसी
आसपास का लीड
जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : डीसी
फोटो 24 डालपी 34
कैप्शन: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की समीक्षा करते उपायुक्त
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : सामूहिक सहयोग व सहभागिता से जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त किया जा सकता है। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही है। वे सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में स्पर्श कार्यक्रम के तहत टास्क फोर्स की बैठक कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उपयुक्त ने कुष्ठ रोग से संबंधित मरीजों की जानकारी ली। साथ ही कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाकर उनके इलाज के लिए सिविल सर्जन से विचार विमर्श किया। उपायुक्त ने जिले में चिन्हित कुष्ठ रोग पीड़ितों को संबंधित सहिया से घर-घर जाकर दवा खिलाए जाने को निदेशित किया। उन्होंने जिले में लोगो को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाने की बात कही।जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा. एम पी सिंह ने बताया कि सुन्न दाग धब्बों का ज्ञान ही कुष्ठ रोग की पहचान है। इस अभियान में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, जनसंदेश, पंलेट्स इत्यादि के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। बताया कि 30 जनवरी का दिन स्पर्श डे के रूप में मनाया जाएगा। इसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कुष्ठ जागरुकता के लिए उपायुक्त का संदेश पढ़ा जाएगा। इसी तरह सभी स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में डा. सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 228 कुष्ठ के मरीज इलाजरत है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रभादेवी, सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार सिंह, कुष्ठ रोग निवारण पदाधिकारी, डीपीएम दीपक, डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसलटेंट डा. मृत्युंजय मेहता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एके तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।