Move to Jagran APP

मुखिया के घर आधी रात पकड़ाया युवक, हत्या की साजिश का लगा आरोप

हैदरनगर थाने के रामबाण पंचायत की मुखिया सरिता के घर की घटना तारा गांव का रहने वाला है

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:03 PM (IST)
मुखिया के घर आधी रात पकड़ाया युवक, हत्या की साजिश का लगा आरोप
मुखिया के घर आधी रात पकड़ाया युवक, हत्या की साजिश का लगा आरोप

हैदरनगर थाने के रामबाण पंचायत की मुखिया सरिता के घर की घटना

loksabha election banner

तारा गांव का रहने वाला है पकड़ा गया युवक शहजाद रजा अंसारी

संवाद सूत्र,हैदरनगर(पलामू): हैदरनगर थाना अंर्तगत रामबाण गांव में मुखिया के घर रविवार की आधी रात किसी बड़े वारदात को अंजाम देने आए एक युवक को मुखिया के स्वजनों ने धर दबोचा है। पकड़े गए युवक का नाम शहजाद रजा अंसारी है। वह बगल के ही तारा गांव निवासी सलाहउद्दीन अंसारी का पुत्र है। मुखिया सरिता देवी ने घर से पकड़े गए उक्त युवक समेत अन्य तीन पर हत्या करने की साजिश संबंधित मामला हैदरनगर थाना में दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि रात में वह अपने कमरे में बेटी के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपित युवक कमरे में दाखिल हुआ। उनकी बेटी जाग रही थी। उसकी नजर अचानक आरोपित पर पड़ी। उसने शोर मचाया। इसी के साथ उनका बेटा व स्वजनों युवक को दबोचा लिया। बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मुखिया के घर एकत्रित हो गए। मुखिया पति उपेंद्र राम ने एसपी चंदन कुमार सिन्हा, हुसैनाबाद के डीएसपी को रात 12 बजे इस घटना की विस्तृत जानकार दी। मौके पर हैदरनगर थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंची। हैदरनगर थाना पुलिस आरोपित युवक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। आरोपित युवक शहजाद ने ग्रामीणों को बताया कि रात 7 बजे ही वह मुखिया के घर में दाखिल होकर छुपा हुआ था। चार अन्य लोग मुखिया के घर के बाहर मौजूद थे। उसे रात में घर का अंदर से दरवाजा खोलने की जिम्मेदारी दी गई थी। मुखिया ने प्राथमिकी में कहा है कि उनकी हत्या करने की बड़ी साजिश रची गई थी। आरोपित युवक हत्या करने की नीयत से घर में आया था। इसमें अन्य लोग भी संलिप्त है। इस घटना से मुखिया सरिता देवी व उनके स्वजन डरे हुए है। घटना में राजनीतिक रंजिश की संभावना जताई जा रही है। इधर,थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.