Move to Jagran APP

लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं : कुलपति

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एनपीयू में आनलाइन वेबिनार का आयोजन अब भारतीय सेना में भी लड़कियों

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:55 PM (IST)
लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं : कुलपति
लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं : कुलपति

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एनपीयू में आनलाइन वेबिनार का आयोजन

loksabha election banner

अब भारतीय सेना में भी लड़कियों की हो रही है भर्ती, नहीं रहीं पीछे

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को विश्वविद्यालय स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। आनलाइन वेबिनार में कुलपति डा. रामलखन सिंह, प्रति कुलपति डा.दीप नारायण यादव, सामाजिक विज्ञान की संकायाध्यक्ष डा. अनिता सिन्हा व अतिथि वक्ता बिहार शिक्षा सेवा जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान नवादा बिहार के उपाचार्य डा. बीकेएस चौधरी उपस्थित थे। कुलपति सिंह ने कहा कि बालिकाओं का महत्व बालकों के बराबर है। पिछले दस वर्षो में बालक, बालिका प्रतिशत अनुपात बढ़ा है। कहा कि बालक-बालिका में विभेद प्राचीन सभ्यता में भी नहीं हुई थी। बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। आज सेनाओं में बच्चियों की भर्ती बड़े पैमाने हो रही है। कहा कि मानसिकता बदले और भेद करना छोड़े। आधी आबादी को साथ लिए बगैर हम प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकते। अतिथि वक्ता बिहार शिक्षा सेवा जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान नवादा, बिहार के उपाचार्य डा बीकेएस चौधरी ने कहा कि वर्षो से नारी के अंदर विशिष्ट गुण हैं। उसके विकास के लिए अवसर नहीं दिया गया। इसे शिक्षा के बदौलत ही ठीक किया जा सकता है। कहा कि नालेज व डिग्री देकर बच्चियों में ऐसे गुण विकसित करने की आवश्यकता है। इससे वे पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मुखर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय में महिलाएं होती वहां साफ-सफाई होती है। कार्यक्रम को सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डा अनिता सिन्हा, प्रतिकुलपति डा डीएन यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डा विभेष चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी प्रो कमलेश सिन्हा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.