युवा विवेकानंद से प्रेरणा लें, उनके बताए रास्ते पर चलें
लीड--- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित लोगों ने किया याद फो
लीड---
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने किया याद
फोटो : 12 डालपी 21
कैप्शन : मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड स्थित कार्यालय में अनमोल दत्त दुबे को सम्मानित करते दायें वाइजेके अध्यक्ष राजन सिन्हा। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत व व्यक्तित्व को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक चेतना के साथ राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उक्त बातें युवा जागृति केंद्र के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कही। वे बुधवार को विवेकानंद जयंती पर पुलिस लाइन रोड स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। वाइजेके ने युवा दिवस के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई। इस बीच स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। राजन ने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करें। कहा कि युवा ही देश व समाज को नई दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा के लिए वाईजेके के अनमोल दत्त दुबे व वाईजेएसएफ के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। केंद्र के अनमोल दत्त दुबे को वर्षों से नेकी की दीवार कार्यक्रम का संचालन कर जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वाईजेकेएसएफ जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह को युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर सम्मानित किया गया। बताया गया कि श्रवण ने विगत वर्ष कोविड-19 में लगभग 80 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया था। मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय राम, जिला उपाध्यक्ष जयंत तिवारी, जिला सचिव रजनीकांत सिंह, मंटू कुमार, मंगल सिंह, कुंदन प्रजापति, वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिस सिंह, जिला सचिव विकास यादव, सिपल व डब्लू आदि उपस्थित थे।