Move to Jagran APP

शिबू सोरेन की वजह से मिला अलग राज्य

झामुमो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन शिबू सोरेन नेता नहीं बल्कि एक ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 06:04 PM (IST)
शिबू सोरेन की वजह से मिला अलग राज्य
शिबू सोरेन की वजह से मिला अलग राज्य

झामुमो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

loksabha election banner

शिबू सोरेन नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं : छेदी खान

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने बहुत संघर्ष व त्याग के साथ राजनीति शुरू की। उन्होंने झारखंड अलग राज्य बनाने को लेकर जो आंदोलन छेड़ा वह सपना साकार हुआ। झारखंड अलग राज्य बना। वे झारखंड के लिए एक नेता नहीं है बल्कि वह एक विचारधारा हैं। उक्त बातें जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने कही है। वे मंगलवार को जेएमएम के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 78 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व खान व अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सचिव डा. एजाज आलम ने संयुक्त रूप से केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के गरीब, असहाय व वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सैयद सारिक अहमद, नेहाल असगर, रामराज कुमार, इम्तेयाज आलम, मो सरवर, जनक पासवान आदि मौजूद थे।

बॉक्स : बड़ेपुर पंचायत में मुखिया ने किया कंबल वितरण :

हुसैनाबाद प्रखंड के बड़ेपुर पंचायत में जरूरतमंद महिला-पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया। बड़ेपुर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह कंबल बांटे। बताया कि इस कड़ाके की ठंड में यह कंबल मिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। पंचायत के बड़ेपुर, सहीयारा, घोड़बंधा, बुधुआ गांव के गरीब-असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसमें गरीब महिला, विधवा व दिव्यांग व महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.