Move to Jagran APP

योग के जरिए स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे अतुल

विदेशों से भी आनलाइन जुड़कर लोग कर रहे योग लोगों को हो रहा है लाभ भाग-दौड़ भरी जिदगी म

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM (IST)
योग के जरिए स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे अतुल
योग के जरिए स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे अतुल

विदेशों से भी आनलाइन जुड़कर लोग कर रहे योग, लोगों को हो रहा है लाभ भाग-दौड़ भरी जिदगी में बीमारियों से घिरते जा रहे लोग, योग है जरूरी

loksabha election banner

फोटो : 01 डालपी 40 व 41

कैप्शन : आनलाइन माध्यम से योग कराते दायें से नीचे स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा व मेदिनीनगर के आबादगंज स्थित अपने आवास में पत्नी व बच्चों के साथ योग करते स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा। मुर्तजा, मेदिनीनगर (पलामू) : कोरोना संक्रमण ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेवार बना दिया है। अब लोग खुद के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई तरकीब अपनाने लगे हैं। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा योग के जरिए स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे हैं। उनका मानना है कि भाग-दौड़ भरी जिदगी में लोग अलग-अलग बीमारियों से घिरते जा रहे हैं। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। दुख-सुख, लाभ-अलाभ, शत्रु-मित्र, शत और उष्ण आदि द्वंदों में सर्वत्र समभाव रखना ही योग है। स्पष्ट है कि योग का शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में योगदान है। यही कारण है कि पलामू में तेजी से लोग योग के माध्यम से स्वस्थ हो रहे हैं। स्वस्थ होने वालों में चिकित्सक, पदाधिकारी और आम महिला-पुरूष भी शामिल हैं। लाकडाउन के दो वर्षों के दौरान आनलाइन माध्यम से भी योग का प्रचलन बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा फिलहाल देश व विदेश के कई लोगों को आनलाइन योग का प्रशिक्षण दे रहे हैँ। इसमें यूएसए से प्रो निधि तिलक व रागिनी श्रीवास्तव अपनी मित्र के साथ जुड़ती हैं। अतुल बताते हैं कि सुबह करीब छह बजे एक साथ दर्जनों लोग आनलाइन जुड़कर योग करते हैं। उसी समय दो महिला प्रोफेसर अमेरिका से भी जुड़ती हैं। हालांकि उस समय अमेरिका में शाम करीब पांच बजता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से प्रो निधि ने उन्हें कहा है कि 10-15 अन्य लोग भी आनलाइन जुड़कर योग का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। जल्द ही वे लोग भी आनलाइन माध्यम से जुड़कर उनके साथ योग करेंगे।

बाक्स.योग से जुड़ी है मशहूर चिकित्सकों की टोली मेदिनीनगर : आनलाइन योग से पलामू के मशहूर चिकित्सकों का भी जुड़ाव है। योग करने वालों में पलामू के सिविल सर्जन डा अनिल कुमार, पूर्व आरडीडीएच व मशहूर चिकित्सक डा आरपी सिन्हा, डा सतीश सिंह, डा किरण सिंह, डा अलका शुक्ला, डा सुनील, अरविद चौबे, अजय सिंह, राहुल सिंह, दिनेश प्रसाद आदि का नाम शामिल है। लाकडाउन के पहले उक्त लोग सामूहिक स्तर पर योग करते थे। यह सिलसिला 2017 से बदस्तूर जारी है।

बीमारियों से छुकटारा मिलने के बीच अतुल कुमार सिन्हा अब आधिकारिक रूप से योग प्रशिक्षक भी बन चुके हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र मिल चुका है। वे बताते हैं कि सुबह-सुबह मुख्य रूप से प्राणायाम में कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और आसन में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोण असन, मंडुक आसन आदि का अभ्यास करते और कराते हैं। अब योग के माध्यम से समाज को स्वस्थ रखने की दिशा में लगातार पहल कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.