सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
संवादसूत्र चैनपुर पलामू चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गढ़वा रोड के बरांव गांव मे रविवार
संवादसूत्र, चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गढ़वा रोड के बरांव गांव मे रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। इसमें गढ़वा जिला डंडा थाना क्षेत्र के छप्परदगा गांव निवासी रहमत अंसारी व उसकी पत्नी नजबुन बीवी शामिल है। सूचना के बाद चैनपुर पुलिस ने दोनों जख्मी इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल मे भर्ती कराया। यहां 35 वर्षीय नजबुन बीवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। रहमत अंसारी की प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि नजबुन बीवी के शव का अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि परिजनों की ओर से मिली सूचना के अनुसार दोनों शाहपुर नई मुहल्ला घर से अपाची गाड़ी लेकर अपने गांव छप्परदगा जा रहे थे। बरांव गांव के पास एक अन्य चरपहिया वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में दुघर्टना घटी। चार पहिया वाहन के चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गए।