Move to Jagran APP

नड्डा ने किया भाजपा जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के नीमिया गांव में नव निर्मित भाजपा के पलामू जिला कार्या

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:43 PM (IST)
नड्डा ने किया भाजपा जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन
नड्डा ने किया भाजपा जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के नीमिया गांव में नव निर्मित भाजपा के पलामू जिला कार्यालय का मंगलवार को ऑनलाईन उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने किया। इससे पहले स्थानीय स्तर पर पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व सामूहिक वंदे मातरम से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने इसे भाजपा पलामू के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। भाजपा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की सोच व कल्पनानुसार जिला कार्यालय का सपना साकार हुआ। जिला स्तर पर भी पार्टी का कार्य बेहतर सुचारू ढंग से संचालित किया जा सकेगा। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि इसे एक ऐतिहासिक बताया। जिलों को अपना कार्यालय मिलने से संगठनात्मक कार्य करने में कार्यकर्ताओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। रांची प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड मे पार्टी के लिए यह गौरव का दिन है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब कार्यालयों खुलने से जिले की सारी जानकारी पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। मौके पर विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंदवंशी, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पाटन विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, मनोज सिंह, किसलय तिवारी, विनोद सिंह, विवेक भवानी सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार, महापौर अरूणा शंकर, उप महापौर राकेश कुमार सिंह, विजयानंद पाठक, प्रभात कुमार, शिव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, अरविद सिंह, शिवदीप सिंह, विजय ओझा, प्रदीप सिन्हा, अरविद गुप्ता, रूपा सिंह, मंजू गुप्ता, सीटू गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.