नशे में पति ने पत्नी को काट डाला, गिरफ्तार
murder of Wife. शराब के नशे में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना झारखंड के पलामू की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 06:11 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। झारखंड में पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा में गुरुवार को शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवनारायण विश्वकर्मा नशे का आदि था। अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। इसी बीच, पत्नी से हुए विवाद में आरोपित ने टांगी से मारकर पत्नी के धड़ और गले को अलग कर दिया। घटना से बाद से ही आरोपित फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कई जगहों पर दबिश के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें