Move to Jagran APP

पलामू में पत्थर से कुचलकर फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या

Murder in palamu. झारखंड में पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के रेहला थाना अंतर्गत डंडीला गांव निवासी लालमुनी शुक्ला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:19 PM (IST)
पलामू में पत्थर से कुचलकर फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या
पलामू में पत्थर से कुचलकर फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या

विश्रामपुर (पलामू), जेएनएन। झारखंड में पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के रेहला थाना अंतर्गत डंडीला गांव निवासी 45 वर्षीय लालमुनी शुक्ला की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। शव को भेलवा नदी के निकट फेंक दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। इधर, पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया जाएगा।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, लालमुनी शुक्ला रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के कर्मचारी थे। वे गुरुवार की देर रात ड्यूटी खत्मकर अपने घर डंडीला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। उनके शरीर को पत्थर से कुचल दिया। शुक्रवार को उनका शव भेलवा नदी के निकट मिला। शव मिलने का हल्ला सुनकर लोग भेलवा नदी पहुंचे। पाया किया लालमुनी का शव पड़ा। इसकी तत्काल सूचना रेहला थाना पुलिस को दी गई।

बताया जाता है कि रात में लालमुनी शुक्ला घर नहीं आए तो परिजन ने सोचा कि फैक्ट्री में रुक गए होंगे। इधर शुक्रवार को शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.