इस बेटे ने अपने ही बाप की ले ली जान, जानिए-क्यों
पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Dec 2017 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 03:35 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। जिसने उसे अपनी अंगुली पकड़ कर चलना सिखाया, उसी ने उसकी जान ले ली। घटना झारखंड के पलामू की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पलामू के तरहसी थाना अंतर्गत उदयपुरा गांव में आज एक युवक प्रदीप सिंह ने अपने बाप उदय नाथ महतो की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, इस घटना के बाद से गांव में हर आंख नम है, साथ ही, दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, मामला भूमि विवाद का है।
यह भी पढ़ेंः आंखों में बस जाता है यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, ऐसे पहुंचे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें