पलामू में लाठी से मारकर युवक की हत्या, शव बरामद
Murder in Palamu. पलामू में 25 वर्षीय धर्मेंद्र भूमिहर की हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:55 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। पलामू जिला के रामगढ़ थाना अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी पूरन भूमिहर के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र भूमिहर की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह रामगढ़ थाना पुलिस ने चैनपुर-रामगढ़ मुख्य पथ स्थित कूटी मोड़ से शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई है। घटनास्थल पर पुलिस को बोलेरो वाहन के टूटे हुए शीशे व लाठी-डंडे मिले । पलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ट्रैक्टर चालक था। वह छठ महापर्व से छुट्टी पर था। वह शुक्रवार की शाम के बाद घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस,जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व ग्रामीण स्थल पर पहुंचे। इधर पुलिस का मानना है कि युवक की दूसरी जगह हत्याकर शव यहां फेंक दिया गया है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। युवक की हत्या के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें