Move to Jagran APP

हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के पलामू की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:22 PM (IST)
हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सगालीम (पलामू), जेएनएन। तरहसी थाना क्षेत्र के तरहसी-सगालीम मुख्य पथ पर अमानत नदी स्थित पलाश पेड़ बागान में तीन लोगों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत महिला ने तरहसी थाने में सागीर नामक युवक समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का

loksabha election banner

मामला दर्ज कराया है। कहा है कि हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। घटना छह नवंबर दिन के साढ़े चार बजे की बताई जाती है। 

घटनास्थल से तरहसी थाना महज मात्र डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में हथियार के बल पर दिनदहाड़े महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि तरहसी थाना प्रभारी देवनाथ उरांव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस स्थल पर पंहुच गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाबत तरहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वे अपने घर पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव से छह नवंबर की दोपहर करीब दो

बजे मनातू थाना के पदमा स्थित भितहीकलां गांव अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थी।

करीब साढ़े चार बजे पदमा जाने के लिए टेंपो पकड़ने सगालीम स्थित चांदो पेट्रोल पंप पहुंची। यहां पांकी की ओर से आ रहे टेंपो के चालक व तीन लोग कहा कि कहां जाना है। उसने पदमा जाने की बात कही। टेंपो में सवार तीनों लोगों ने कहा कि हमलोग भी पदमा जा रहे हैं। चलना है तो बैठ जाइए। इसके बाद वह उक्त टेंपो में बैठ गई। अमानत नदी पुल पार करने के बाद पलाश पेड़ बागान के पास टेंपो चालक सीट के नीचे से पिस्तौल निकालकर उस पर तान दिया। कनपटी में पिस्तौल सटाकर धमकी दी कि हमलोग जहां कह रहे है वहां चलों।

महिला डर से तीनों के साथ चल गई। पलाश की झाड़ी में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों उसका गहने लेकर ले कर भाग गए। महिला ने बताया कि वह किसी तरह सड़क पर पहुंची। यहां मोटरसाइकिल से आ रहे अन्य लोगों को महिला ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद महिला ने पूरी घटना के जानकारी दी। महिला ने अपनी फुफेरी बहन को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पंहुच महिला को थाने ले गई।

महिला ने बताया कि टेंपो में तीन लोग सवार थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान एक का नाम सागीर बता रहे थे। तीनों अनजान व्यक्ति थे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बारी बारी से दुष्कर्म करने व गहना लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.