ट्रेन से कटा नाबालिग का हाथ, रिम्स रेफर
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर शहर के सूदना ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की रात एक नाबालिग का
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहर के सूदना ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की रात एक नाबालिग का एक हाथ ट्रेन से कट गया। घटना के बाद नाबालिग भागते हुए आबादगंज पहुंचा। उसकी गंभीर हालत को देखकर मोहल्ले के लोगों ने उसे पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि आबादगंज निवासी नन्हक राम का पुत्र राजन कुमार सूदना ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना में उसका बांया हाथ अलग हो गया था। रात में ही उसके कटे एक हाथ को ट्रेक से खोज कर अस्पताल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें