Move to Jagran APP

शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा को बनाएं सुदृढ़: आयुक्त

मेदिनीनगर  : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म प्रमंडल स

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:46 PM (IST)
शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा को बनाएं सुदृढ़: आयुक्त
शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा को बनाएं सुदृढ़: आयुक्त

मेदिनीनगर  : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। पदस्थापना के बाद यह इनकी पहली बैठक है। बैठक में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था सु²ढ़ करने पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य को सु²ढ़ बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।उपायुक्तों से स्कूलों के मर्जर से संबंधित समीक्षा की गई। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय की व्यवस्था सुधार से संबंधित विचार विमर्श किया गया आयुक्त झा ने शिक्षा व चिकित्सा में सुधार व बेहतर सेवा से संबंधित कई निर्देश दिए। गढ़वा उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ नहीं हैं। गढ़वा उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा जिला में बिजली की घोर कमी है। गढ़वा में 24 घंटे में मात्र 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पाती है। इस पर आयुक्त ने सौर ऊर्जा का उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। आयुक्त ने मंडल डैम के संबंध में गढ़वा और लातेहार उपायुक्त से जानकारी प्राप्त की । मंडल डैम के निर्माण के संबंध विचार विमर्श किया। तीनों जिलों के विधि व्यवस्था से संबंधित पलामू के डीआईजी व पुलिस अधीक्षकों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला, पलामू डीसी अमीत कुमार, गढ़वा डीसी नेहा अरोड़ा लातेहार के उपायुक्त राजीव कुमार, गढ़वा की एसपी शिवानी तिवारी व लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.