जनोपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
सगालीम : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के अरका पंचायत भवन में तरहसी व मनातू भाजपा के सभी बूथ प्रभारी की एक बैठक हुई।
सगालीम : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के अरका पंचायत भवन में तरहसी व मनातू भाजपा के सभी बूथ प्रभारियों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक सह चतरा लोकसभा चुनाव प्रभारी विरंची नरायण शामिल हुए। उन्होंने तरहसी के 64 बूथ व मनातू के 35 बूथ के प्रभारियों के साथ बैठक की। मौके पर विधायक ने सभी बूथ प्रभारियों को सरकार संचालित जनोपयोगी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। विधायक नारायण ने कहा कि बूथ जीतने से ही हम विधानसभा व लोकसभा जीतेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जिला महामंत्री विजयनंद पाठक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। पांकी के भाजपा नेता लाल सूरज ने कहा कि सरकार गरीबों के विकास के लिए संकल्पित है। बैठक में 25 सितंबर को सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने को कहा गया। मौके पर प्रेम ¨सह, विजयानंद पाठक, भाजपा नेता अमित तिवारी, अर¨वद गुप्ता, किसलय तिवारी, अर¨वद कुमार राय, अवधेश ¨सह चेरो, साधु मांझी, तरहसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिह, बिसूत्री अध्यक्ष शंभु प्रसाद, मनातू मंडल अध्यक्ष राजगो¨वद सिह, महामंत्री संतु राम, विजय तिवारी, पोखराज साव, भीमानंद गिरी, प्रमोद साव, उपेंद्र पांडेय, फरीदा कुमारी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।