Move to Jagran APP

महान क्रांतिकारी थे लाल लाजपत राय : उदय

मेदिनीनगर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनरतले स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि मनाई गई। इसे लेकर बारालोटा स्थित मोर्चा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। लाल लाजपत राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उदय राम ने कहा कि लाला लाजपत राय महान क्रांतिकारी थे। बिट्रिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की चिता नहीं करते हुए लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:18 AM (IST)
महान क्रांतिकारी थे लाल लाजपत राय : उदय
महान क्रांतिकारी थे लाल लाजपत राय : उदय

मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पलामू ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि मनाई। इसे लेकर स्थानीय बारालोटा स्थित मोर्चा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। इससे पूर्व लाल लाजपत राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। उदय राम ने कहा कि लाला लाजपत राय महान क्रांतिकारी थे। ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए वे अपने प्राणों की चिता नहीं की। लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे। मौके पर संजय कुमार, प्रदुम्न तिवारी, अनिल राम, दीपक कुमार, राजू राम, सुधीर कुमार, नागेंद्र राम आदि ने भी लाला लाजपत राय के जीवनी पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.