Move to Jagran APP

संगठन महामंत्री ने भाजपाइयों ने ली जानकारी

भाजपा कार्यकताओं से जानकार ली

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 May 2022 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 08:09 PM (IST)
संगठन महामंत्री ने भाजपाइयों ने ली जानकारी
संगठन महामंत्री ने भाजपाइयों ने ली जानकारी

संगठन महामंत्री ने भाजपाइयों ने ली जानकारी

loksabha election banner

फोटो 11 डालजी 34 कैप्शन: बैठक में उपस्थित भाजपा के संगठन महामंत्री व अन्य

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक दल पर्दे के पीछे से सक्रिय हैं। इस मामले में भाजपा भी पीछे नहीं है। उद्देश्य यह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद अपने समर्थक विजयी प्रत्याशियों की संख्या को गिनाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। इसके मद्देनजर झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल लगातार जिलों में दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में वे मंगलवार की शाम प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के साथ पलामू पहुंचे थे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर दस दिन पहले भी संगठन महामंत्री का पलामू आना हुआ था। संगठन महामंत्री ने पलामू जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की क्लास लगाई। उन्होंने पंचायत चुनाव के बाद फीडबैक प्राप्त की। धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजयनंद पाठक व संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। बैठक में झारखंड के प्रदेश महामंत्री सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी आदित्य साहू, पांकह विधायक कुशवाहा शशिभूषण, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, उप महापौर मंगल सिंह, विनोद सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, प्रफुल्ल सिंह, अजय तिवारी, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, धर्मेंद्र उपाध्याय, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.