सड़क हादसे में तीन घायल
संसू, बरकाकाना: रामगढ़-भुरकुंडा फोरलेन स्थित रेलवे जोड़ा तालाब के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसे में ती
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:46 PM (IST)
संसू, बरकाकाना: रामगढ़-भुरकुंडा फोरलेन स्थित रेलवे जोड़ा तालाब के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा की ओर से टेम्पो और बाइक (जेएच24बी-9616) आ रहे थे। इसी बीच अचानक चालक ने टेंपो को बायीं ओर मोड़ दिया। इससे पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार नईसराय निवासी रोशन मुंडा व रामगढ़ निवासी रोहित कुमार घायल हो गए। वहीं टेंपो चालक को हल्की चोट लगी। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें