ऑटो से गिरकर महिला घायल
मेदिनीनगर : पलामू जिले के नौडीहा बाजार निवासी 40 वर्षीया जुलेखा खातून रविवार को एक सड़क दुर्घटना में
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 05:49 PM (IST)
मेदिनीनगर : पलामू जिले के नौडीहा बाजार निवासी 40 वर्षीया जुलेखा खातून रविवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। वह रोजा में थी। जानकारी के अनुसार पड़वा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से जुलेखा अपने घर के लिए निकली थी। टेंपो से वह नौडीहा बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गया। इससे वह टेंपो से नीचे गिर गई। इसमें उसके सिर में गहरी चोटें आईं। लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें