करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री झुलसा
लोहरदगा में करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री झुलसा
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू निवासी शकुर अंसारी का पुत्र राजमिस्त्री वसीम अंसारी 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वसीम राहत नगर में एक निर्माणाधीन घर में लिटन का काम कर रहा था। तभी वह घर के समीप से हो कर गुजरे 11 हजार लाइन बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह तो गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से वसीम को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां वसीम का प्राथमिक उपचार किया गया। वसीम का हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें