Move to Jagran APP

गठबंधन नहीं हुआ तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा झामुमो: हेमंत सोरेन

Hemant Soren. हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन पर सहमति नहीं बनी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:53 PM (IST)
गठबंधन नहीं हुआ तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा झामुमो: हेमंत सोरेन
गठबंधन नहीं हुआ तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा झामुमो: हेमंत सोरेन

पलामू (मेदिनीनगर), जेएनएन। झारखंड में गठबंधन पर सहमति नहीं बनी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 17 जनवरी को रांची में महागठबंधन को लेकर समान विचारधार वाली पार्टियाें की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद ही गठबंधन का पत्ता खुलेगा। उक्त बातें झामुमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। वे बुधवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य भाजपा के खिलाफ होने वाले वोटों के बिखराव काे रोकना है। भाजपा की सरकार ने जनता को ठगा है। इसलिए वर्ष 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गुंडों की सरकार चल रही है। संवैधानिक संस्थानों पर भाजपा हमला कर रही है। ऐसा निर्णय लिया है कि भूमि अधिग्रहण को ले जनता न एफआइआर कर सकती है और न कानूनी लड़ाई लड़ सकती है। कैबिनेट में पास श्रम कानून से श्रमिक शोषित होंगे।

हेमंत ने कहा कि सत्ता परिवर्तन होने के छह माह बाद सत्ता में बने लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। भाजपा सरकार राज्य के 15 हजार आदिवासियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करने वाली है। हेमंत ने कहा कि मंडल डैम बहुद्देशीय योजना नहीं है। इसलिए यह पलामू प्रमंडल के अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति व किसानों के लिए अभिशाप साबित होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.