लेस्लीगंज में आई आफत की आंधी
लेस्लीगंज मंगलवार की रात करीब 1000 बजे लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बड़ी तेज आंधी आई। आंधी की चपेट में कई गांव में बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक घरों पर पेड़ गिरने से घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
संवाद सूत्र, लेस्लीगंज : मंगलवार की रात करीब 10 बजे लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बड़ी तेज आंधी आई। इससे कई गांव में बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। बड़ी संख्या में करकट वाले शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई जगहों पर बिजली के तार पोल गिर गए है। इस कारण मंगलवार की रात से बुधवार की शाम लेस्लीगंज प्रखंड में ब्लैक आउट बना हुआ है। ओरिया के सेवई टोला में भीखू राम के घर पर मीडिल स्कूल के मैदान में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से भीखम राम, रंजीत राम, नंद कुमार राम का घर क्षतिग्रस्त हो गया। रामानंद डबरा गांव में एक विशाल पेड़ धनेश्वर साव के घर पर गिर गया है। इससे घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर दारूडीह, गेठा, पूर्णाडीह सहित अन्य कई गांव में भी एवं बिजली का तार पोल गिर गया है। बाक्स: तार पोल दुरुस्त करने में लगे हैं विद्युत कर्मी ....
क्षतिग्रस्त तार पोल को दुरुस्त करने में लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत विद्युत कर्मी लगे हुए हैं। कपिल पांडे ने बताया कि कई गांव में 11 केवीए के तार क्षतिग्रस्त हुआ है। दो तीन स्थानों पर 33 केवीए के तार भी क्षतितिग्रस्त हुआ है। विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्रर के कई गांव में बड़े-बड़े पेड़ गिरने से कई जगहों पर तार पोल में फॉल्ट आया है। इसे ठीक किया जा रहा है।