स्वास्थ्य जांच शिविर में 112 रोगियों का हुआ इलाज
हुसैनाबाद नेहरू युवा केंद्र संगठन पलामू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत लोटनियाँ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड की पंचायत लोटनियां में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन गांव के वरिष्ठ व्यक्ति सीताराम यादव ने फीता काटकर किया। यादव ने कहा कि इस तरह का कैंप लगने से ग्राम पंचायत लोटनियां के लोगों का फायदा होगा। डॉ. स्नेहा लता की उपस्थिति में 112 मरीज का उपचार किया गया। इसमें एचआईवी,टीवी संक्रमण रोग जैसे मरीजों का उपचार किया गया। दवा भी वितरण किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन हुसैनाबाद प्रखंड स्वयंसेवक सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। है। इस कैंप के माध्यम से लोगों का सही उपचार किया जाए। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन कमलेश शर्मा, पुष्पा कुमारी, नीलम देवी, दीपक कुमार, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल लोटनियां गांव के सचिव सुनील कुमार चौधरी, महासचिव जयकुमार पासवान, अजय कुमार पाल, विक्की कुमार शर्मा, अनिल पाल, अभय पाल, रंजीत पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से किया गया।