पड़वा में हवन यज्ञ संपन्न
पड़वा : शनिवार को पड़वा में वशिष्ट मेहता के आवास पर एकल कुंडीय हवन यज्ञ हुआ। इसका आयोजन विहंगम योग सं
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 06:12 PM (IST)
पड़वा : शनिवार को पड़वा में वशिष्ट मेहता के आवास पर एकल कुंडीय हवन यज्ञ हुआ। इसका आयोजन विहंगम योग संत समाज के द्वारा किया गया। आश्रम के विद्यार्थी प्रदीप कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने हवन यज्ञ की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विहंगम योग के सिद्धांत एवं सद्गुरुदेव की महिमा के बारे में बताया। मौके पर अखिलेश मेहता, अमरेंद्र कुमार, विजय पाल, अजय मेहता, सत्येंद्र मेहता, रामखेलावन मेहता, कमलेश कुमार, नागेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, मालती देवी, मंतोरा देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें