Move to Jagran APP

घर में घुसकर हथियार के बल पर लूट

सगालीम : केस नहीं उठाने पर हथियार बंद अपराधियों ने शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुर टू पंचायत अंतर्गत विनायका गांव निवासी संजय कुमार पासवान के घर दुबारा घटना को अंजाम देने की कोशिश की। अपराधियों ने संजय कुमार पासवान के घर का ताला तोड़कर उसे तलाशी ली। नहीं मिलने पर अपराधियों ने एक दीवार को फांदकर संजय कुमार पासवान के मांझील भाई स्वर्गीय संतू पासवान के घर में घुस गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 05:38 PM (IST)
घर में घुसकर हथियार के बल पर लूट

सगालीम : केस नहीं उठाने पर हथियार बंद अपराधियों ने शनिवार की आधी रात पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुर टू पंचायत अंतर्गत विनायका गांव निवासी संजय कुमार पासवान के घर में घुस गए। अपराधियों ने संजय कुमार पासवान के घर का ताला तोड़कर तलाशी ली। यहां कुछ नहीं मिलने पर अपराधी एक दीवार फांदकर संजय के मांझले भाई स्वर्गीय संतू पासवान के घर में घुस गए। वहां अपराधियों ने स्व संतू की विधवा पत्नी तगनी कुवंर से संजय कुमार पासवान के बारे में पूछने लगे। नहीं बताने पर अपराधियों ने हथियार के बल पर विधवा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने कर अपराधी मारपीट कर घर में रखें 40 हजार रूपया लूट कर भाग गए। सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस रविवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच प्रड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस कई ¨बदुओं पर जांच कर रही है। घटना के संबंध में तगनी कुवंर ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे दो हथियार बंद अपराधी घर में घुस कर संजय कुमार पासवान के बारे में पूछने लगे। बताने से इंकार किया तो पिस्तौल सटा दिया। साथ मुंह बांधकर कर संजय के बारे में पूछा। बावजूद नहीं बताने पर वे लोग जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी बीच तगनी कुवंर के 18 वर्षीय पुत्र सुदेशर पासवान जाग गया। इसके बाद अपराधी ने बक्सा में रखे 40 हजार रूपया निकालकर भाग गए। विधवा महिला तगनी कुवंर ने बताया कि जाते-जाते अपराधियों ने धमकी दी है कि संजय को कह दो कि केस उठा ले। ऐसा नहीं किया तो सभी को ¨जदा जला देंगे। बताते चलें कि पिछले वर्ष 22 फरवरी 2017 की रात अपराधियों ने संजय कुमार पासवान के घर के बाहर से ताला बंद कर आग लगा दी थी। इसमें संजय की पत्नी सह सेविका इमली देवी व मां गहनी कुवंर ¨जदा जलकर राख हो गए थे। उसकी बेटी रूपा कुमारी व बेटा पवन कुमार पूरी तरह झुलस गए थे। संजय कुमार पासवान किसी तरह दो बच्चे के साथ खुद जान बचा सका था।  अभी रूपा कुमारी का इलाज चल ही रहा है। इस घटना को संजय ने तरहसी थाना कांड संख्या 13/2017 के तहत दर्ज कराया था। इसमें 6 लोगों उदयपुरा टू निवासी बलेंद्र कुमार पासवान, संतू ¨सह, बबलू ¨सह, संजय ¨सह, बीरबल पासवान, कोटिया पिपराटांड़ थाना निवासी गुड्डू ¨सह को आरोपित किया है।

loksabha election banner

बॉक्स : अपराधियों के डर से भागे फिर रहा संजय: सगालीम: तरहसी के उदयपुरा टू पंचायत के विनायका गांव के संजय कुमार पासवान ने बताया कि केस उठाने के लिए लगातार उन्हें धमकी दी जा रही है। अपराधियों के डर से वे भागे फिर रहे है। संजय ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं की है। यही नहीं पलामू पुलिस उसे कोई सुरक्षा नहीं दे रही है। संजय ने राज्य के डीजीपी डीके पांडेय के पास पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बॉक्स : क्या कहते है डीएसपी: पूछने पर डीएसपी अनुप कुमार बड़ाईक ने कहा कि जानकारी मिली है कि चोरी की नीयत से अपराधी ताला तोड़कर संजय के घर में घुसकर 40 हजार रुपये लूट लिया है। तरहसी थाना पुलिस मौके पर पंहुचकर घटना का जायजा लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 22 फरवरी 2017 को अज्ञात लोगों ने संजय कुमार पासवान के घर में आग लगा दिया था। इसमें संजय की पत्नी व मां की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। गड़डू ¨सह व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.