Move to Jagran APP

आत्माकर्मियों की हड़ताल समाप्त

मेदिनीनगर : झारखंड सरकार के आश्वासन के बाद राज्य में चल रही आत्माकर्मियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:58 PM (IST)
आत्माकर्मियों की हड़ताल समाप्त
आत्माकर्मियों की हड़ताल समाप्त

मेदिनीनगर : झारखंड सरकार के आश्वासन के बाद राज्य में चल रही आत्माकर्मियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सोमवार को पलामू जिला के आत्माकर्मी अपने-अपने कार्यालय में योगदान देकर कार्य प्रारंभ कर दिया। इस संबंध में आत्मा कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरकार के आश्वासन के बाद आत्मा विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। इधर, आत्माकर्मियों की हड़ताल से वापस लौटने के बाद कृषि कार्य में सुधार आने की संभावना है। जबकि कृषि मित्र अपनी मांगों को लेकर अभी भी हड़ताल पर हैं। आत्मा कर्मचारियों की हड़ताल से वापस लौटने के बाद अब कृषि कार्य में किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.