Move to Jagran APP

दुर्घटना में गढ़वा के जिला खनन पदाधिकारी घायल

शाहपुर-गढ़वा रोड के मंगरदाहा घाटी में शुक्रवार की सुबह एक हादसे में गढ़वा के जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाईक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार योगेंद्र बड़ाईक रांची से अपने कार्यालय गढ़वा जा रहे थे। इस क्रम में उनकी मारूती कार अनियंत्रित होकर मंगरदाहा घाटी के एक गढ्ढे में चली गई। जिससे उनके कमर के नीचे गंभीर चोट लग गई। घटना के समय उनका चालक कार चला रहा था। वाहन में मौजूद खान निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा वाहन को निकाल कर योगेंद्र बड़ाईक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। बता दे कि योगेंद्र बडा़ईक द्वारा ही विगत दिनों गढ़वा में बड़े पैमाने पर अवैध परिवहन के मामले का खुलासा किया गया था। इसमें मोटरसाइकल व अन्य छोटे वाहनों से बालू के परिवहन का मामला उजागर हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:29 PM (IST)
दुर्घटना में गढ़वा के जिला खनन पदाधिकारी घायल
दुर्घटना में गढ़वा के जिला खनन पदाधिकारी घायल

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शाहपुर-गढ़वा रोड के मंगरदाहा घाटी में शुक्रवार की सुबह एक हादसे में गढ़वा के जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक घायल हो गए। योगेंद्र बड़ाइक रांची से अपने कार्यालय गढ़वा जा रहे थे। इस क्रम में उनकी मारुती कार अनियंत्रित होकर मंगरदाहा घाटी के एक गढ्ढे में चली गई। इससे उनके कमर के नीचे गंभीर चोट लगी है। घटना के समय उनका चालक कार चला रहा था। वाहन में मौजूद खान निरीक्षक सुनील कुमार ने वाहन को निकालकर योगेंद्र बड़ाइक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। बता दें कि योगेंद्र बड़ाईक पिछले दिनों गढ़वा में बड़े पैमाने पर अवैध परिवहन के मामले का खुलासा किया था। इसमें छोटे वाहनों से बालू के परिवहन संबंधित मामला उजागर हुआ था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.