नकद व आभूषण समेत 5 लाख की चोरी
मोहम्मदगंज : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीपर टोला पर कन्हाई यादव के घर शनिवार की रात चोरी की घ
मोहम्मदगंज : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीपर टोला पर कन्हाई यादव के घर शनिवार की रात चोरी की घटना में करीब 3 लाख के गहने समेत सिलाई मशीन, कपड़ा वगैरह 5 लाख की संपत्ति चोर उड़ा ले गए। चोरों ने स्टील बक्सा, सूटकेस व घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में ताला तोड़कर फेंक दिया। रविवार की सुबह ये बक्सा व ताला खेत में पाया गया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह में जगने के बाद हुई। ये लोग जब छत से नीचे उतरे तो पता चला की उनके घर में चोरी हो गई है।। घटना की रात परिवार के सभी सदस्य छत पर ही सोए हुए थे। इस संबंध में कन्हाई यादव ने मोहम्मदगंज थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी बीरेंद्र पासवान ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस तफतीश में लगी हुई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन पुलिस करेगी।