हक की लड़ाई के लिए रहें तैयार : विधायक
लेस्लीगंज : हजरत हुसैन की शहादत समाज को हक के लिए अपनी कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है। कर्बला के मैदान में हजरत हुसैन हक के लिए अपनी व अपने पूरे खानदान की कुर्बानी देकर अमर हो गए।
लेस्लीगंज : हजरत हुसैन की शहादत समाज को हक के लिए अपनी कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है। कर्बला के मैदान में हजरत हुसैन हक के लिए अपनी व खानदान वालों की कुर्बानी देकर अमर हो गए। हम सब को हक की लड़ाई लड़ने को तैयार रहना चाहिए।
उक्त बातें पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने कही। वे पांकी के जोलाह बिगहा में हजरत इमाम हुसैन की याद में आयोजित शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि लोगों के प्यार व आशीर्वाद के बल पर वे लगातार क्षेत्र के विकास में लगे हैं। सुदूरवर्ती गांवों को भी मुख्यालय से जोड़ने के लिए कई बड़े पुलों के निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में गढ़गांव में अमानत नदी पर पूल के निर्माण का निविदा निकल चुका है। जोलाह बिगहा, द्वारिका, केकरगढ़ जैसे गांवों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए द्वारिका में भी अमानत नदी पर शीघ्र पुल बनेगा। जोलाह बिगहा में वे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की समस्याओं से अवगत हुए। समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक ने जमुनापर व पाठक पगार में भी जलसा का उदघाटन किया। जलसा में उलेमा-ए-कराम ने अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत की। कहा कि गुनाहों में मुब्तिला होकर शहीदान-ए-कर्बला की कुर्बानी को जाया करने पर तुले हैं। हमे अपने किरदार को आलाकर दीन की राह पर चलना होगा। कांफ्रेंस के बाद क्षेत्र व मुल्क के अमन व तरक्की के लिए दुआ की गई। मौके पर मुमताज अहमद खान, फिरोज अंसारी, मजबूत अंसारी, अबुल अंसारी, एकबाल अंसारी यादव, हाफीजुल्लाह अंसारी, सोनू यादव, फिरोज अंसारी, शहजाद आलम, अबुल हसन, ¨बदु यादव, मनोज ¨सह, बबलू ¨सह, सुधीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।