बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत : डीएसपी
आज दिनांक 23 1 2020 को स्थानीय बाईपास रोड स्थित विजडम वर्ल्ड ग्लोबल स्कूल में अछ्वुत अदम्य साहस के परिचायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक सुधाकर पांडे उर्फ भानु ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के स्वतंत्रता सेनानियों में एक ऐसा नाम है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : सभी बच्चों में प्रतिभा होती है। जरूरत है उसे निखारने की। विद्यार्थी रुचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। इससे वे बेहतर कर सकेंगे। इसके लिए अभिभावक व शिक्षक गाइड का काम करें। उक्त बातें पलामू के डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कही। वे गुरुवार को स्थानीय पांकी रोड स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज नेताजी सुभाषचंद्रबोस की जयंती है। उनका पूरा जीवन देशवासियों के मार्गदर्शन देता है। ऐसे महानायक के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इससे देश पुन: विश्व गुरु बनेगा। इसके पूर्व डीएसपी संदीप गुप्ता, निदेशक विनोद मिश्रा, शिक्षाविद प्रो. एससी मिश्रा, अरविद पांडेय व प्राचार्या संगीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर स्कूल के निदेशक विनोद मिश्रा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 2004 में उनके पिता राजेंद्र मिश्रा ने तत्कालीन डीआईजी कपिलदेव सिंह से स्कूल की स्थापना कराई थी। तब से इस सफर में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बच्चे को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाते हुए देश का एक योग्य नागरिक बनाया जा रहा है। प्राचार्य संगीता सिंह ने स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कहा कि अंग्रेजी पद्धाति से नर्सरी से सातवीं वर्ग तक शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ योग, जूडो-कराटे, नृत्य-संगीत, पेंटिग, क्राफ्ट सिखलाए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद शार्दुल सिंह ने किया। मौके पर प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार, बाल भारती स्कूल के निदेशक राजेश बिहारी गोयल, अधिवक्ता भरत तिवारी, शिक्षक विनोद बिहारी दूबे, अरूण मिश्रा, अविनाश तिवारी, संत शरण, नरेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, मुकेश सिंह समेत कई मौजूद थे। विद्यार्थियों ने अभिभावकों का मन मोहा
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा खुशी, लक्ष्मी, पूर्णिमा, पूनम, सृष्टि आदि ने वीणा की बन जाऊ मैं तार.. सरस्वती वंदना गीत गाकर तालियां बटोरी। विशाल, सौरभ, अंकुश, शुभम, प्रियांशु व सौरभ ने तेरी मिट्टी.. देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। रौशनी, हर्षराज, सक्षम, पीयूष, नमिता सिमरन, नव्या, अनुष्का ने आज की पार्टी..धूम धड़ाके के साथ नृत्य कर अपना लोहा मनवाया। अनुष्का, श्रेया, काजल, खुशी, आशु आदि ने टुकुर-टुकुर..गीत पर बेहतरीन पारफार्मेंस दिया।