Move to Jagran APP

ऑर्केस्‍ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, नशीला पदार्थ खिला किया घिनौंना काम; बेहोशी की हालत में सड़क पर...

झारखंड के पलामू में एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित लड़की को सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए ताकि इनका कहीं नाम न आए। बाद में होश आने पर लड़की ने तीनों का जिक्र पुलिस के सामने किया। इनमें से दो गिरफ्तार हो चुके हैं। एक की तलाश जारी है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM (IST)
पलामू में ऑर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू)। ऑर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर सभी आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से महिला कलाकार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

वहीं पुलिस ने कलाकार की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अजय कुमार उर्फ गोलू व विन्देश्वर कुमार का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य एक आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्य कर रही है।

बेहोशी की हालत में किया दुष्‍कर्म

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर में कई ऑर्केस्ट्रा टीम संचालन का कार्य करती है, जिनका कार्य छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से कलाकारों को बुलाकर कार्यक्रम को आयोजित कराना है। हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को इनके द्वारा बुलाया गया था।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बेहोशी की हालत में किसी अनहोनी को देखते हुए अपने को बचाने के लिए सभी उसे रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए।

महिला का मेदिनीनगर में चल रहा इलाज 

रविवार को उसे अज्ञात लोगों के द्वारा मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां होश में आने के बाद पूरी घटना क्रम की जानकारी दी। साथ ही तीन लोग अजय, विन्देश्वर और गोलू पर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है।

विश्रामपुर सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता के द्वारा महिला पूरी घटना क्रम की शिकायत मेदिनीनगर महिला थाना में की गई थी। जहां तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमें अजय, विन्देश्वर और गोलू का नाम शामिल हैं।

कई कलाकारों के शव बरामद

महिला थाना से मिली सूचना और प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए अजय व विन्देश्वर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विश्रामपुर में आए दिन कलाकारों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना होती रही है। कई कलाकारों का शव भी बरामद हुआ है। लेकिन पुलिस आजतक शिनाख्त नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात, फुटबॉल स्‍टेडियम से लेकर हैलीपेड तक की अब मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: पीएम मोदी के स्वागत में एक गलती... धनबाद के डीसी पर गिरी गाज, चंपई सोरेन ने लिया कड़ा एक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.