पूर्व नक्सली गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विश्रामपुर : विश्रामपुर पुलिस ने पूर्व नक्सली श्याम बिहारी कान्दू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैण्पुलिस निरीक्षक दीप नारायण रजक ने बताया कि श्याम बिहारी कान्दू उंटारी रोड थाना के एक पुराने मामले में वांक्षित था
विश्रामपुर : विश्रामपुर पुलिस ने पूर्व नक्सली श्याम बिहारी कांदू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक दीप नारायण रजक ने बताया कि श्याम बिहारी कांदू उंटारी रोड थाना के एक पुराने मामले में वांच्छित था। इस पर न्यायायल ने स्थायी वारंट जारी किया था। न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के बाद छापामारी कर पूर्व नक्सली श्याम बिहारी कांदू को गिरफ्तार किया गया। श्याम बिहारी नक्सली संगठन में विजय जी उर्फ सलीम जी के नाम से जाना जाता था। इसने कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष श्याम बिहारी कांदू ने 2001 में हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद से वह नक्सली संगठनों से दूरी बनाए हुए है। वे विश्रामपुर में ही रहते हैं। उसे पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।