चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति को दूसरे चरण की काउंसि¨लग जल्द हो : मोर्चा
मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने रविवार को स्थानीय कचहरी परिसर स्थित ताईद शेड में सम
मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने रविवार को स्थानीय कचहरी परिसर स्थित ताईद शेड में समीक्षा बैठक की। इसमें चतुर्थवर्गीय कर्मचारी नियुक्ति के दूसरे चरण की काउंसि¨लग कराने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की गहनता से समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। मौके पर उदय राम ने कहा कि दूसरे चरण की काउंस¨लग शुरू नहीं होने से बेरोजगारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए 406 पद रिक्त था। प्रथम चरण की काउंसि¨लग में 139 लोगों की नियुक्ति हो चुकी है। अभी भी 267 पद रिक्त हैं। पलामू अतिनक्सल प्रभावित जिला है। जहां बेरोजगारों की लंबी कतार है। ऐसे में दूसरी काउंसि¨लग में देरी बेरोजगारों और आक्रोशित होने पर मजबूर कर रहा है। साथ ही शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मोर्चा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उदय ने कहा कि दूसरे चरण की काउंसि¨लग जल्द कराने की मांग को लेकर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा 3 जुलाई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धारणा का आयोजन करेगा। बैठक में मुख्य रुप से श्याम पाठक, राधा मोहन ¨सह, गुलाब राम, प्रदुम्न तिवारी, रामराज राम, आनंद कुमार, संजय कुमार ¨सह, सीताराम ठाकुर, मनोज ठाकुर,अनुज कुमार पासवान,बसंत कुमार ठाकुर,मोहम्मद अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।