पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र हुसैनाबाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फैंस यूथ क्लब ने मिसाईल मैन व देश के पूर्व राष्ट्र
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फैंस यूथ क्लब ने मिसाईल मैन व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पांचवी पुण्यतिथि पर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित उन्हें श्रद्घांजलि दी। क्लब के सचिव सैयद मुसवी रजा ने कहा कि डॉ. कलाम संघर्ष की जीवनी हमें शिखर तक पहुंचने की प्रेरणा देती है। शीघ्र ही क्लब के अध्यक्ष शेर अली के नेतृत्व में रक्तदान शिविर के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष शेर अली ने कहा कि डॉ. कलाम साहब की देख रेख में ही भारत ने वर्ष 1998 में पोखराण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसी के साथ भारत देश प्रमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्रों की सूची में शामिल हो गया था। क्लब के प्रभारी जुलफेकार अली ने अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर मुख्य रूप से शहांशाह खान, विक्टर हुसैन, अजय भारती, विरेंद्र राम, प्रणव सुमन, फरीद खान, कृष्णा राम, चिटू खान, मो. मजहर, पिटू कुमार, अफरोज, मो. इम्तेयाज, सिकंदर सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।