तेज धारदार हथियार से मारकर एक की हत्या
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर पंचायत के गिद्धी टोला परसडीह गांव निवासी 50 वर्षीय अलियार यादव की शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।
संवाद सूत्र, हरिहरगंज,पलामू : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर पंचायत के गिद्धी टोला के परसडीह गांव अपराधियों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने तेजधारदार हथियार से मारकर 50 वर्षीय अलियार यादव की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। पूरे मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात अलियाद यादव घर के उत्तर दिशा में सनगड़वा मैदान के समीप शराब के नशे में पड़ा हुआ था। परिजन कई बार उसे घर जाने के लिए कहते रहे। बावजूद वह घर नहीं गया। बाद में रात के करीब9 बजे परिजन वहां पहुंचे तो अलियार को मृत पाया। तेजधारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इधर घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती मजदूरी का कार्य करता था। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने किसी भी नक्सली घटना से इनकार किया है।