Move to Jagran APP

दिव्यांगों को मिलेगा सहायक उपकरण : सांसद

मेदिनीनगर : पलामू एवं गढ़वा जिले का कोई भी दिव्यांग सहायक उपकरण के बिना नहीं रहेगा। सभी को सरकार की ओर से सहायक उपकरण दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पलामू एवं गढ़वा में कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:16 PM (IST)
दिव्यांगों को मिलेगा सहायक उपकरण : सांसद
दिव्यांगों को मिलेगा सहायक उपकरण : सांसद

मेदिनीनगर : पलामू एवं गढ़वा जिले का कोई भी दिव्यांग सहायक उपकरण से वंचित नहीं रहेगा। सभी को सरकार सहायक उपकरण देगी। इसके लिए केंद्र सरकार पलामू एवं गढ़वा में कैंप का आयोजन कर रही है।

loksabha election banner

उक्त बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कहीं। वे शुक्रवार को स्थानीय सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण के निश्शुल्क वितरण शिविर में बोल रहे थे। शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग ने किया था। सांसद ने कहा कि पलामू एवं गढ़वा जिला में कुल 3412 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया। कहा कि जांच के बाद इन सभी दिव्यांगों को उनसे संबंधित सहायक उपकरण निश्शुल्क दिया जाएगा। कहा कि पलामू व गढ़वा जिला के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष तौर पर इस कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांग उपस्थित हों। कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी है। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि दिव्यांगों के लिए शिविर का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। कहा कि इसका प्रचार-प्रसार होने पर सभी विकलांग को इसकी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि शिविर में जो लोग नहीं आ पाए हैं, उन्हें अगले शिविर में इसका लाभ दिया जाएगा। प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने कहा कि दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने से उनके जीवन में सरलता आएगी। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुशील कुमार ¨सह ने सरकार की इस योजना की सराहना की। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार ने दिया। कहा कि मेदिनीनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, तरहसी व बिश्रामपुर प्रखंड में इस प्रकार का कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि पलामू जिला में एक भी विकलांग बिना सहायता के नहीं रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी जय कुमार राम ने बताया कि कैंप में 40 प्रतिशत से ऊपर के दिव्यांग लोगों को सूची में शामिल कर उन्हें उपकरण निश्शुल्क प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन कलानंद मिश्रा, सदर अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडे, नगर निगम के डिप्टी मेयर मंगल ¨सह, सीडीपीओ नीता चौहान, ई ब्लॉक मैनेजर अभिषेक कुमार, प्रधानमंत्री आवास योजना को-ऑर्डिनेटर अजीत ¨सह, सतबरवा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रवि कुमार सहित काफी संख्या में आंगनबड़ी सेविका उपस्थित थीं। ::::::-

सदर प्रखंड परिसर में लगा मेडिकल कैंप

सदर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगों की जांच की गई। जांच के क्रम में दिव्यांगता के प्रतिशत की जांच की गई एवं उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर दिया गया। 40 प्रतिशत से ऊपर के दिव्यांग को शिविर में सहायक उपकरण के लिए अग्रसारित किया गया। मेडिकल शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवधेश ¨सह, नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार दिव्यांगों की जांच कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.