Move to Jagran APP

15 से पटरी पर दौड़ेगी डेहरी-रांची इंटरसिटी

क्षेत्र के लिए बहुप्रतिक्षित डेहरी-गढ़वा रोड-लोहरदगा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन आगामी 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे के कई वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बता दे कि यह ट्रेन डेहरी से शनिवार को छोड़ सप्ताह के छह दिन रांची के लिए रवाना होगी। डेहरी सुबह चार बजे चलकर 9.40 पूर्वाहन रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन डेहरी से खुलकर जपला गढ़वा रोड डालटनगंज बरवाडीह लातेहार टोरी पिस्का नगजुआ लोहरदगा होते रांची पहुंचेगी। इसी तरह रांची से डेहरी के लिए यह ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह के सभी छह दिन चला करेगी। रांची से शाम पांच बजे खेलकर रात के 11 बजे

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:57 PM (IST)
15 से पटरी पर दौड़ेगी डेहरी-रांची इंटरसिटी
15 से पटरी पर दौड़ेगी डेहरी-रांची इंटरसिटी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : बहुप्रतिक्षित डेहरी-गढ़वा रोड-लोहरदगा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम इस ट्रेन को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में रेलवे के कई वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बता दें कि यह ट्रेन डेहरी से शनिवार को छोड़ सप्ताह के छह दिन रांची के लिए रवाना होगी। डेहरी से सुबह चार बजे चलकर 9.40 पूर्वाहन रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन डेहरी से खुलकर जपला, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, नगजुआ, लोहरदगा, पिस्का होते रांची पहुंचेगी। इसी तरह रांची से डेहरी के लिए यह ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह के सभी छह दिन चलेगी। रांची से शाम पांच बजे खुलकर रात के 11 बजे यह ट्रेन डेहरी पहुंचेगी। इधर, इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने की खबर से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने इसके लिए पलामू सांसद विष्णुदयाल राम के प्रति आभार व्यक्त किया है। बताया कि पहले जपला से रांची जाने के लिए पूरे दिन का समय लग जाता था, वहीं अब इस ट्रेन से सुबह जा कर शाम में आसानी से वापस लौट सकते है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.