सर्पदंश से महिला की मौत
पलामू में सर्पदंश से महिला की मौत
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, चैनपुर, पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा गांव के केवल पर टोला पर सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के की है। पंचायत के उपमुखिया नागेंद्र चौधरी स्थानीय निवासी संजय चौधरी आदि ने बताया कि मुन्ना चौधरी की 25 वर्षीया पत्नी सकुंती देवी अपने घर में खाट पर सोई थी। रात में अचानक करैत सांप ने डंस लिया। इसके बाद उसने पति मुन्ना चौधरी को जगाया। उसने सांप को मारने का प्रयास किया तब तक सांप भाग गया। पीड़ित महिला को थाना क्षेत्र के बोकया गांव स्थित नाग बाबा मंदिर ले जाया गया। वहां से पीएमसीएच मेदिनीनगर ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार की शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें