Move to Jagran APP

प्रसव के एक सप्ताह बाद महिला की मौत

सगालीम पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेवती गांव निवासी अमीत महतो के 24 वर्षीय पत्नी सिमा देवी का मौत प्रसव के एक सप्ताह बाद हो गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:47 PM (IST)
प्रसव के एक सप्ताह बाद महिला की मौत
प्रसव के एक सप्ताह बाद महिला की मौत

संवाद सूत्र, सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेवती गांव निवासी अमित महतो की 24 वर्षीया पत्नी सीमा देवी की मौत प्रसव के एक सप्ताह बाद हो गई। मौत की सूचना के बाद भाजपा नेता देवसागर सिंह, विजय सिंह, अवधेश सिंहा, नवल सिंह, देवचंद सिंह आदि ने दाह संस्कार में शामिल हुए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व सीमा देवी ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद रक्त जारी हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए घर पर ही छोड़ दिया। हालत काफी बिगड़ने के बाद सीमा के ससुराल वाले उसे मायके बरवईया गांव ले जाकर छोड़ दिया। सीमा के मायके वालों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सही समय पर इलाज होता तो शायद उसे जान बचाया जा सकता था। ससमय इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। सबसे बड़ी बात है कि सीमा की गोतनी स्वास्थ्य सहिया है। हालांकि बुधवार को सीमा का दाह संस्कार कर दिया गया। भाजपा नेता देवसागर सिंह व विजय सिंह ने बताया कि घटना दु:खद है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.