मृत जवान को कोडरमा में हुआ अंतिम संस्कार
संवादसूत्र नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू) पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी-बैरिया गांव के नि
संवादसूत्र, नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू): पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी-बैरिया गांव के निकट सड़क में मृत एसआइ सुनील कुमार यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को कोडरमा के जयनगर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव रुपायडीह में किया गया। इधर दुर्घटना में घायल जवान विनोद मुंडा ने बताया कि मुरमुसी-बैरिया गांव के निकट सड़क पर खड़े ट्रक से आगे निकलने पर सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आता दिखा। उससे बचने के लिए जीप चालक ने जैसे ही वाहन को घुमाया अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसमें मौके पर ही एसआइ की मौत हो गई जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए।
नीलांबर-पीतांबर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ अनुप बड़ाइक ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवान चंदन कुमार को रांची रेफर किया गया है जबकि अन्य तीन जवानों का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में किया जा रहा है। 23 मई को होने वाली थी एसआइ सुनील यादव की शादी पुलिस गश्ती के दौरान पांकी- मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बुधवार की रात वाहन दुर्घटना में एसआई सुनील कुमार की यादव की मौत हो गई । 23 मई को उनकी शादी होने वाली थी। सुनील कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के रुपायडीह गांव के निवासी थे। वे 2018 में झारखंड पुलिस सेवा में बहाल हुए थे। शादी का निमंत्रण काड्र छप चुका था। कई रिश्तेदारों को विवाह का निमंत्रण दिया जा चुका था। घर में विवाह की तैयारी जोरों पर चल रही थी। इसी बीच अचानक बुधवार की रात हुई दुर्घटना से एसआई सुनील यादव के घर चल रहे विवाह की तैयारी मातम में बदल गई है। इधर घटना पर लेस्लीगंज थाना परिसर में शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय समेत थाना के सभी पदाधिकारी व कर्मी घटना पर गहरी शोक संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।