डोभा से युवक का शव बरामद
छतरपुर छतरपुर थाना के छतरपुर-डुमरिया पथ के मुनकेरी पंचायत के टेनपा डोभा तालाब में एक युवक का नग्न शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, छतरपुर : छतरपुर थाना के छतरपुर-डूमरिया पथ के मुनकेरी पंचायत के टेनपा डोभा तालाब में एक युवक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरते देखा। इसकी जानकारी तत्काल थाना को दी गई। थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने आसपास के ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव डोभा में फेंक दिया गया है। पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें