पलामू में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका Palamu News
Jharkhand. मृतक की पहचान नौडीहा गांव निवासी रघुनी मांझी के पुत्र सहेंद्र पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे से घर से गायब था।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 12:30 PM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के राजोगाडी गांव के मिसिर पतरा टोला से गुरुवार की रात एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नौडीहा गांव निवासी रघुनी मांझी के पुत्र सहेंद्र पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे से घर से गायब था। लेस्लीगंज पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें