सीएम सर! प्लीज करें हमारी मदद
सीएम सर! प्लीज हमें अपने घर बुला लें मेदिनीनगर गुजरात के बड़ौदा में झारखंड की आधा दर्जन छात्र-छात्राएं फंसे हैं। सभी मह
मेदिनीनगर : गुजरात के बड़ौदा में झारखंड की आधा दर्जन छात्र-छात्राएं फंसे हैं। सभी महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी में शिक्षणरत हैं। इसमें पलामू, गुमला, धनबाद एवं जमशेदपुर के बच्चे हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके साथ रहने वाली अन्य छात्राओं को संबंधित राज्य सरकारों ने पहल कर घर बुला लिया। एक वीडियो जारी कर पलामू की छात्रा स्वर्णिमा ने ट्विटर पर सीएम को टैग कर परेशानी बताई। कहा कि यहां से असम, बिहार, यूपी आदि राज्यों की छात्राएं चली गई हैं। जल्द ही हॉस्टल खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। गुजरात सरकार हॉस्टल को क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है। छात्रा ने झारखंड की हेमंत सरकार से अपील की है कि पहल कर हम सभी को झारखंड वापस लाया जाए। बच्चों ने कहा-किसी तरह एक समय खाना खा रहे हम
बच्चों ने कहा सीएम सर आप से रिक्वेस्ट है कि आप हमें झारखंड बुला लें। हमारी परेशानी समझें। हम एक समय किसी तरह से खाना खाकर रह रहे हैं। झारखंड के 6 बच्चे हैं जिसके जाने की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। हमें ऐसी जानकारी मिली है कि सूरत से धनबाद जाने के लिए कोई ट्रेन निर्धारित है। अत: उसमें हमारा रजिस्ट्रेशन करवा दें ताकि किसी तरह हम अपने घर पहुंच सकें।