पलामू में CRPF के सर्च अभियान में जंगल से 2 केन बम बरामद Palamu News
Jharkhand. यह दोनों बम पांकी थाना क्षेत्र के बनरचुआ जंगल से मिला है। बम सर्च अभियान के दौरान बरामद किया गया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 03:27 PM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना के जंगल से सीआरपीएफ पुलिस ने 5-5 किलो के 2 केन बम बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ता ने दोनों बम को निष्क्रिय कर दिया है। यह दोनों बम पांकी थाना क्षेत्र के बनरचुआ जंगल से मिला है। बम सर्च अभियान के दौरान बरामद किया गया। बताया जाता है कि उग्रवादी विधानसभा चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी के आधार पर सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दो केन बम बरामद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें