सात सूत्री मांगों को ले कांग्रेस ने दिया धरना
विश्रामपुर विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में कांग्रेसियों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया।
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में कांग्रेसियों ने सात सूत्री मांगों को ले शनिवार को एकदिनी धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित व संचालन कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे ने किया। धरना में कांग्रेसी नेता राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा सरकार को गरीबों का हक लूटने वाला कहा। कांग्रेस को गरीबों का हितैसी बताया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस नेता अजय दुबे ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार केवल अपनी उपलब्धि अखबारों व न्यू•ा चैनलों तक ही सीमित कर रखी है। विस प्रभारी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार के सारे वादे खोखले साबित हो चुके है। चंद्रवंशी ने बालू किल्लत का मामला भी पूरे जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस के सात सूत्री मांगो में अनियमित बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने, सरकारी योजनाओं के लिए बालू उपलब्ध कराने, नगर परिषद व प्रखंड कार्यालय में मचे भ्रष्टाचार की जांच कराने आदि की मांगे शामिल हैं। मौके पर वरीय कांग्रेसी विजय कुमार चौबे, जोनल प्रभारी भीम कुमार, छोटू सिंह, सुधीर कुमार चौबे,जितेंद्र कमलापुरी, वीरेंद्र कुमार चौबे, कामेश्वर माझी,बालाजी चौबे, अरविद पांडेय, राजेश चौरसिया, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला,अशोक सिंह,रामनरेश पासवान, बिनोद सिंह, रविन्द्र शुक्ला, ललित चौबे,मुमताज अंसारी, अशोक दुबे, इंद्रमणि तिवारी, उमा तिवारी, लल्लू चौधरी, जितेंद्र पांडेय, नरसिंह चौबे,नागरेन्द्र नाथ चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।