स्वच्छता ही स्वस्थ रहने का है मूल मंत्र : सुबेदार
हुसैनाबाद 44 झारखंड बटालियन मेदिनीनगर द्वारा संचालित बक्शी उवि एनसीसी कैडेटों द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : 44 झारखंड बटालियन मेदिनीनगर के संचालित बक्शी उवि एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें काफी संख्या में एनसीसी कैडेट व बक्शी उवि के छात्रा शामिल हुए। एनसीसी 44 बटालियन के सुबेदार जोकिम इक्का ने अभियान को संबोधित किया। कहा कि इस तरह के आयोजन में एनसीसी कैडेट स्वयं भाग लेकर दूसरे को भी इसके प्रति जागृत करें। जन अभियान से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा की स्वच्छता ही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। एनसीसी पदाधिकारी मोहम्मद रब्बानी ने समाज व राष्ट्र सेवा में एनसीसी की भागीदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा की लोगों में इसके प्रति जागरूकता आए। इसके लिए कैडेटों को सक्रिय रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा की एनसीसी के गोद लिए गए जपला चौबे गांव में सफाई के प्रति बदलाव दिखना जरूरी है। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष प्रसाद ,सुबेदार झा ,धीरेंद्र सिंह, सचिन कुमार ,अफरोज अंसारी ,श्यामल कुमार मंडल ,क्यूम आलम ,आलेख चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।