Move to Jagran APP

हमरा डर न हय, कौनो ठेकेदारी करेके हयी

पलामू में काल्ह तो हमनी दुनो बेकत आयल हली। आउ आज तो ऐह से अयली कि क्षेत्र के बात है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:21 PM (IST)
हमरा डर न हय, कौनो ठेकेदारी करेके हयी
हमरा डर न हय, कौनो ठेकेदारी करेके हयी

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा चुनाव प्रचार नामांकन के बाद भईवन पूरा लुत्फ उठा रहे है। प्रचार में प्रत्याशी के साथ पहुंचने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। जो भी चलने के लिए कह दिया, उसके साथ चल दिया। हो भी क्यों नहीं अईसन मौका बार-बार थोड़े न आवेला बा। उसपर खाने पीने से लेकर रिश्तेदारी निभाने का मौका मिल रहा है। एक प्रत्याशी के प्रचार में आए दुगो भईवन के बातचीत में इसकी झलक देखने को मिली। प्रत्याशी व उनके निजी रिश्तेदार प्रचार के लिए विधानसभा क्षेत्र में चले गए। अन्य समर्थकों के साथ भईवन पेट्रोल पंप पर डटे रहे। कई लोग चुनावी बिगुल बजते ही प्रत्याशी को भजाने के लिए ताल ठोकने में जुट गए हैं। कई लोग तोहरे वोट दिवबव कह कर रिझाने में डटे हैं। एक ने कहा-काहो तू त आज काल बड़ी बिजी होयल है। पहीलहुं प्रचार में वोट मांगे दोसर प्रत्याशी के साथ आयल हल। आजो आयल है। तोहार कुछ पते नईखे चलत का करेके मन हउ। इस पर दूसरा शुरू हो गया। ऐ भाई सुन, एक दिन आयल हली उनका घर से हमर पुरान संबंध है। फिर दूसरा दिन आयल ही। आगे कहने लगा-उनकर मेहरारू आउ हमार मेहरारू दुनो दूर के रिश्तेदार हथ। काल्ह तो हमनी दुनो बेकत आयल हली। आउ आज तो ऐह से अयली कि क्षेत्र के बात है। कहलथी तो आवे के पड़ गलई। इसपर पहले ने चुटकी लिया-देख सब कंडिडेटवन चाल समझईत हथ, बाकी अभी कुछ न कहतन। तब दूसरे ने जवाब दिया-जान जयतन तो खरची बंद हो जतई का, अरे हमरा डर न है, कौनो ठेकेदारी करेके हई। विधानसभा चुनाव का मात्र शेष 15 दिन ही बचा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.