उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
मेदिनीनगर लेस्लीगंज कोरोना वायरस को लेकर भले ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हों। लेकिन आस्था कहीं न कहीं जगह बना ले रहा है।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर/ लेस्लीगंज : लॉकडाउन के मद्देनजर बाहर नहीं निकलने की पाबंदी को लेकर कई लोगों ने चैती छठ महापर्व सूर्याेपासना अपने घर पर ही की। मंगलवार की सुबह अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के छठ पर्व संपन्न हो गया। अधिकांश व्रतियों ने अपने घर की छत, कुआं या नलकूप के समीप भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ व्रतियों की संख्या भले ही कम रही हो। कई गांव में इक्का-दुक्का ही सही व्रतियों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए चैती छठ व्रत किया। मंगलवार की सुबह चैती छठ व्रत को लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके पूर्व व्रतियों ने सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। प्रखंड के ढेला गांव में रिकू श्रीवास्तव के घर पर हौदा बनाकर व्रत का आयोजन किया गया था। यहां कई लोगों ने अर्घ्य दिया। बताते चलें कि लेस्लीगंज छठ पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष चैती छठ को लेकर लेस्लीगंज के छठ घाट पर विशेष साज सज्जा एवं तैयारियां की जाती थी। इस बार कोरोनावायरस को लेकर इस वर्ष लेस्लीगंज का छठ घाट पर एक भी व्रतियों ने छठ नहीं किया। छठ घाट पूरी तरह से सुना पड़ा था। शारीरिक दूरी व आस्था को बरकरार रखने के लिए व्रतियों ने अपने घर पर ही छठ व्रत संपन्न किया।