Move to Jagran APP

तरहसी प्रखंड कार्यालय में चला सफाई अभियान

संवाद सूत्र, सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ पवन आशीष लकड़ा ने नेतृ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 07:16 PM (IST)
तरहसी प्रखंड कार्यालय में चला सफाई अभियान
तरहसी प्रखंड कार्यालय में चला सफाई अभियान

संवाद सूत्र, सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ पवन आशीष लकड़ा ने नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में 20 सूत्री अध्यक्ष शंभु प्रसाद समेत भाजपा के कई गण्यमान लोग भाग लिया। बीडीओ व भाजपाइयों ने पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर में सफाई की। साथ लोगों से भी सफाई करने की अपील की। मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्वस्थ्य भारत मिशन के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को सफाई अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चला रही हैं। कहा कि लोगों के सहयोग से ही प्रधानमंत्री के सपना साकार हो सकती हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया। कहा कि तरहसी प्रखंड को बहुत जल्द ओडीएफ बना लिया जाएगा। इसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ¨सह, मनोज कुमार रवि, भीमानंद गिरी, विजय तिवारी, अंजना कुमारी, अर्चना कुमारी, फिरोज अंसारी, र¨वद्र प्रसाद, नसीर खां, राजू पांडेय आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.